Home Election बिहार विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर नगरी के भाजपाइयों ने फोड़े फटाके

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर नगरी के भाजपाइयों ने फोड़े फटाके

नगरी | भारतीय जनता पार्टी मंडल नगरी के कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव में विजयी होने पर  बजरंग चौक पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए जमकर आतिशबाजी की | साथ ही मिठाई खिलाकर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, जेपी नड्डा जिंदाबाद के नारों के साथ बिहार चुनाव जीतने पर बधाइयां दी गई |

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल नगरी अध्यक्ष मोहन नाहटा, जिला महामंत्री प्रकाश बैस, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र गोलछा, जिला पूर्व महामंत्री नगेन्द शुक्ला, मंडल महामंत्री रामगोपाल साहू, ह्रदय साहू, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा, युवा मोर्चा मंडल नगरी अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, कुमार नायर, विनोद गिरी, अशोक संचेती, महेंद्र नेताम, अनुरूध साहू, बिंदु साहू, नरेंद्र प्रजापति  समेत कार्यकर्ता मौजूद थे|

error: Content is protected !!
Exit mobile version