Home Latest बिना मास्क लगाये चलने वालो पर सख्ती धमतरी निगम ने शुरू की...

बिना मास्क लगाये चलने वालो पर सख्ती धमतरी निगम ने शुरू की कार्यवाही

धमतरी। निगम ने अब बिना मास्क लगाये चलने वालो पर सख्ती  शुरू कर दी है। नगर पालिक निगम धमतरी के राजस्व अमला द्वारा निखिल चंद्राकर राजस्व अधिकारी के अगुवाई में 2 टीम तैयार कर मकई चौक एवं रत्नाबांधा चौक दोनों जगहों पर बिना मास्क वालों पर जुर्माना कार्यवाही की गई तथा उन्हें मास्क 10 रुपए में उपलब्ध कराया गया। इस कार्रवाई में लगभग 3000 की जुर्माना राशि वसूली गई एवं लगभग 35 मास्क विक्रय किया गया। कार्रवाई में प्रमुख रूप से मो.शेरखान, चैतन्य चंदेल, दीपक पांडे, कमलेश साहू, इसाक खान, छवि प्रजापति, पंचराम सिन्हा, सीताराम श्रीवास, कामता चौबे, हेमंत नेताम संजय यादव, आलोक तिवारी आदि राजस्व विभाग का अमला शामिल रहे। राजस्व अधिकारी ने बताया कि यह कार्यवाही सतत लगातार चलेगा सभी चौक चौराहों में कार्रवाई की जाएगी, इससे बचने के लिए लोगों को अनिवार्य रूप से घर से मास्क लगाकर निकलना चाहिए।

Exit mobile version