बागपत । उत्तरप्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर इंसार अली को बिना अनुमति के दाढ़ी रखने पर निलंबित कर दिया गया है. उन्हें पुलिस लाइंस भेज दिया गया है. अली को दाढ़ी हटाने के लिए तीन बार चेतावनी दी गई थी और दाढ़ी बढ़ाने को लेकर अनुमति लेने के लिए कहा गया था. हालांकि, पुलिसकर्मी ने अनुमति नहीं ली और दाढ़ी बढ़ाना जारी रखा. मामला रमाला थाने का है. जहां थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर इंसार अली को एसपी बागपत ने विभाग की अनुमति के बगैर दाढ़ी रखने पर निलंबित कर दिया है. दरोगा के खिलाफ कार्रवाई इसलिए अमल लाई गई, चूंकि 