धमतरी | आज सुबह से हो रही रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है| पूरे दिन रुक रुक बारिश होती रही | लोगों की दिनचर्या पर इसका असर पड़ा | बारिश से बाजारों मे सब्जी की आवक भी कम रही जिसके चलते सब्जियों की कीमत मे तेजी देखी गई | वही किसानो का कहना है कि यह बारिश फसल के लिए काफी फायदेमंद है| वही जिले के बांधो में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है |
सावन का मास सूखा बीतने के बाद भादो मास मे मानसून ज्यादा मेहरबान हो गई | पर्याप्त पानी गिरने से खेती किसानी का काम भी सुचारू रूप से चल रहा है| पानी को लेकर किसानी को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है | केचमेंट एरिया मे लगातार बारीश से बांधो की सेहत मे लगातार सुधार हो रहा है | दो दिन तक मौसम साफ रहा और तेज धूप भी खिली रही | जिसके बाद लोगों को उमस और गर्मी का अहसास होने लग गया |लेकिन बुधवार की सुबह से आसमान मे काले बादल छाये रहे | मौसम के करवट बदलते ही बारिश होने लगी |आज दिन भर रुक रुक कर बारिश होती रही | बारिश का असर सब्जियों की कीमत पर असर पड़ा है | एक सब्जी विक्रेता ने बताया कि कल की अपेक्षा आज सब्जियों के दाम मे बढ़ोतरी देखी गई |टमाटर 80 रुपए प्रति किलो , करेला 60 रुपए , मुनगा 80रुपए , भिंडी 80 रुपए , फूलगोभी 100रुपए ,बरबट्टी 60रुपए किलो में बिकी |