
परियोजना कार्य बौद्धिक परिचर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम ही एन. एस. एस. शिविर का मूल आधार होता है– जिला संगठक रा से यो
धमतरी । राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर में बौद्धिक परिचर्चा के अतिथि डॉ .अमर सिंह साहू जिला संगठक रा से यो ने कहा कि भोथली विद्यालय के स्वयंसेवक बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। व शिविर में परियोजना कार्य तालाब पचरी की सफाई, नल सोख्ता निर्माण नागरी भवन ढलाई ,विश्वकर्मा भवन की पुताई ,मुख्य मार्ग मरम्मत ,विद्यालय परिसर के कटीले वृक्षों की कटाई, मैदान समतलीकरण, मेला व आश्रम परिसर की सफाई ,नंदी चौक ,गौठान, बगीचा की सफाई , आदि कार्य किया गया जो अविस्मरणीय है ।एन एस एस शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में मील का पत्थर है। नैतिक सामाजिक व मानवीय गुण विकसित करने में एन एस एस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है ।डाॅ डिम्पी साहू ने विद्यार्थियों को अपने स्वास्थ्य कैसे ठीक रखें,क्या -क्या सावधानियां बरतें, व सर्दी खासी ,बुखार ,दर्द आदि का उपचार स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से 57 स्वयंसेवकों व 50 ग्रामीण जनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चाइल्डलाइन के डेमन सोनकर व भूपेंद्र सिन्हा ने बच्चों के अधिकार एवं शासन की योजनाओं की जानकारी तथा हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में विस्तृत जानकारियां दिया।

कु तरुण यादव पर्यवेक्षक महिला बाल विकास के द्वारा गर्भवती माताओं व कुपोषित बच्चों के आहार व टीकाकरण के बारे में विस्तृत जानकारियां प्रदान किया।शक्ति टीम प्रभारी तनुजा कंवर ने छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके प्रायोगिक रूप से स्वयंसेवकों को सिखाया ।स्वयंसेवकों ने धूम्रपान निषेध पर आकर्षक रंगोली बनाया व प्रथम चंद्रकला फनेश्वरी ,द्वितीय दुलेश्वरी, पायल तृतीय लोकेश्वरी रहे। जिन्हें तंबाकू निषेध कार्यक्रम के सामाजिक कार्यकर्ता श्री विकास सांगले द्वारा पेन, कापी, कंपास देकर पुरस्कृत किया गया ।कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी रा से यो भोथली डॉ गणेश प्रसाद साहू ने एवं आभार प्रदर्शन सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ मंजूषा साहू ने किया। इस कार्यक्रम में ग्राम सरपंच चेतन यदु, देव लाल साहू अध्यक्ष मा शाला,, अमर सिंह साहू पंच ,दिलीप कुमार साहू अध्यक्ष माध्यमिक शाला ,गणराज सिन्हा ,केकती साहू रामखिलावन ,नागेश, भावेश, जगेंद्र, चंद्रहास, वगेंद्र, टिकेश्वरी,हरसिता ,टामिन , पूनम चंद्रकला ,धारणा उपस्थित रहे ।





