बलौदाबाजार हिंसा को लेकर 18 जून को धमतरी के गांधी मैदान में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

14

पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा सहित वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

धमतरी | छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा के विरोध में कांग्रेस के द्वारा 18 जून को एक दिवसीय जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।  यह धरना प्रदर्शन गांधी मैदान धमतरी में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगी जिसमे प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी सत्यनारायण शर्मा (पूर्व मंत्री छ.ग. शासन) सहित जिले एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे जिस पर जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने समस्त वरिष्ट कांग्रेसजन, विधायक, पूर्व विधायक, महापौर, जिला /जनपद/नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, पार्षद, सरपंच, पंच, बूथ, सेक्टर, जोन, ब्लॉक, जिला, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, मछुआ कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, आईटीसेल कांग्रेस, झुग्गी झोपड़ी कांग्रेस, विधि प्रकोष्ठ, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारी सहित समस्त कांग्रेसजनो की उपस्थिति की अपील की है।