बठेना पीएम श्री विद्यालय को 10 लाख की सौगात, शेड व बैडमिंटन कोर्ट निर्माण पर महापौर का सम्मान

2

धमतरी | शहर के बठेना पीएम श्री विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रार्थना स्थल पर शेड निर्माण एवं बैडमिंटन कोर्ट के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए विद्यालय परिवार ने महापौर श्री रामू रोहरा का पुष्प गुच्छ व मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्राचार्य एवं शिक्षकगणों ने कहा कि शेड निर्माण एवं बैडमिंटन कोर्ट केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे बच्चों को धूप और बारिश से राहत मिलेगी तथा विद्यालय में शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों को नया प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने महापौर के इस निर्णय को दूरदर्शी सोच और जनहितैषी नेतृत्व का प्रतीक बताया। इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियां भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के सभी विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण मिल सके। प्रार्थना स्थल पर शेड बनने से बच्चों को हर मौसम में सुविधा मिलेगी, वहीं बैडमिंटन कोर्ट से उनकी खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। आने वाले समय में भी विद्यालयों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर प्राचार्य रविंद्र साहू, शाला विकास समिति के अध्यक्ष विनय जैन, उप प्राचार्य लीना जेहवा, व्याख्याता दीपमाला आहूजा, परवेज अली, रवि यादव सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित