Home Latest फूलों के बीज व मिट्टी से बनाई गणेश की प्रतिमा 

फूलों के बीज व मिट्टी से बनाई गणेश की प्रतिमा 

धमतरी | गणेशोत्सव पर ईको फ़्रेंडली गणेश मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन लायनेस क्लब धमतरी द्वारा किया गया ,जिसमे ग्रुप 1 में प्रथम अरिहंत जैन ,मान्या गुप्ता ,द्वितीय तान्या महावर, ग्रुप 2 में प्रथम स्थान पर आर्शिया गोयल , समीक्षा अग्रवाल , ग्रुप 3 में प्रथम तानिष अग्रवाल, मनन गुप्ता ,द्वितीय ऋषभ मिन्नी , पिर्भव अग्रवाल रहे |  अध्यक्ष अनिता अग्रवाल ने  गणेशोत्सव की बधाई  देते हुए कहा कि पर्यावरण का ख्याल रखते हुए  त्योहार मनाए | प्रशिक्षण कर्ता जानकी गुप्ता ने बताया कि मूर्ति में मिट्टी के साथ फूलो के बीज को डाला गया है ताकि जहां विसर्जन हो वहा एक पौधा उनकी याद में लग जाये ।

 

Exit mobile version