प्रो. रामानुजन की याद में गणित दिवस मनाया गया

39

धमतरी |  02 जनवरी  को बी.सी.एस.शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी के गणित विभाग द्वारा महान गणितज्ञ प्रो. रामानुजन की याद में गणित दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अनिता राजपुरिया, प्रभारी प्राचार्य तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रभा वेरुलकर एवं डॉ. मनदीप खालसा थी। मंच का संचालन गणित के विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार पाठक तथा अंकिता पटेल, अतिथि व्याख्याता ने किया।

इस कार्यक्रम में बी.एस.सी.गणित के छात्रों हेतु तीन प्रतियोगिता रखी गई थी। इसके भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता  तथा पोस्टर प्रतियोगिता रखी, जो गणित पर आधारित थी। भाषण प्रतियोगिता प्रथम स्थान डिम्पन सोनकर, बी.एस.सी.(आई.टी.)-द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान रिद्धि त्रिवेदी, बी.एस.सी.(गणित)-प्रथम वर्ष, तथा तृतीय स्थान हेमलता देवांगन बी.एस.सी.(गणित)-प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निकिता बी.एस.सी.-तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान हर्षिता बी.एस.सी.-प्रथम वर्ष तथा तृतीय स्थान नताशा कृदत्त बी.एस.सी.-तृतीय वर्ष रही। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कु निकिता बी.एस.सी.(गणित)-तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान संदीप बी.एस.सी.(गणित)-प्रथम वर्ष, तथा तृतीय स्थान विद्या साहू, बी.एस.सी.(गणित)-तृतीय वर्ष रही। इस कार्यक्रम में डॉ.ए.के.सिंह, प्रो. पी.सी.चौधरी, डॉ. खेदूराम सत्यार्थी ने भी छात्रों को संबोधित किया अंत में डॉ. विनोद कुमार पाठक द्वारा सभी छात्रों एवं प्राध्यापकों को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंकिता पटेल, भूमिका त्रिवेदी, डॉ. सीमा साहू, तथा नरोत्तम अतिथि व्याख्याता की अग्रणी भूमिका रही।