Home Latest प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन 14 फरवरी तक

प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन 14 फरवरी तक

आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 17 से 21 फरवरी तक

धमतरी | शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की तिथि में वृद्धि की गई है। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी अब 14 फरवरी की रात 12 बजे तक विभागीय वेबसाईट http://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/student-Admission-Detail/ में ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। सहायक आयुक्त ने यह भी बताया कि ऑनलाईन भरे गए आवेदन पत्र में त्रृटि सुधार 17 फरवरी से 21 फरवरी की रात 12 बजे तक किया जा सकता है। इस संबंध में अधिकारी जानकारी के लिए विभागीय वेबसाईट tribal.cg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।

Exit mobile version