Home Latest प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार : ऑनलाईन आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार : ऑनलाईन आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित

धमतरी | देश के मेधावी बच्चों को सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार 2025 के तहत आगामी 31 जुलाई तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्राप्त करने के लिए पोर्टल https://awards.gov.in को लाईव भी कर दिया गया है। पोर्टल पर दो विकल्प दिए गए हैं। पहला विकल्प आवेदक बच्चा स्वयं फॉर्म भर सकता है और दूसरा कोई अन्य जैसे माता-पिता, अधिकारी, शिक्षक आदि भी बच्चो का नामांकन कर सकते हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती जगरानी एक्का ने बताया कि इस पुरस्कार के लिए 5 साल से 18 साल तक की आयु के भारतीय नागरिक अथवा भारत में रहने वाले बच्चे पात्र होंगे। इसके साथ ही घटना, उपलब्धि आवेदन, नामांकन की प्राप्ति की अंतिम तिथि से दो साल के भीतर होनी चाहिए और आवेदक को किसी भी श्रेणी में पहले उसी पुरस्कार का प्राप्तकर्ता नहीं होना चाहिए। इस पुरस्कार का उद्देश्य दूसरो के लिए असाधारण बहादुरी, क्षमताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों वाले बच्चों को प्रोत्साहित करना है।

Exit mobile version