Home Latest प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत 12 मार्च तक लगेंगे शिविर

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत 12 मार्च तक लगेंगे शिविर

भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक रूद्री (धमतरी) में

धमतरी | बेरोजगार युवाओं में कौशल को बढ़ावा देने तथा रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना शुरू की गई है। भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक रूद्री (धमतरी) एवं नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना ने बताया कि धमतरी जिले के युवाओं के लिए योजना के तहत पंजीयन, आवेदन के लिए शासकीय पॉलीटेक्निक रूद्री में आज से 12 मार्च तक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर लगाया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी शिविर में उपस्थित होकर निःशुल्क पंजीयन, आवेदन कर सकते है। योजना के तहत 21 से 24 वर्ष तक की आयु के, दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक उत्तीर्ण ऐसे विद्यार्थी, जो नियमित उच्च शिक्षा में पंजीकृत न हो, किसी नियमित जॉब-नियोजन में न हो इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही आवेदक के परिवार में कोई सदस्य शासकीय नौकरी में न हो, परिवार के सदस्य की वार्षिक आय 8 लाख से अधिक न हो आवेदन के लिए पात्र होंगे। आवेदन प्रक्रिया निःशुल्क है और आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल https://pminternship.mca.gov.in शुरू किया गया है, जिसका उपयोग करके आवेदन फार्म भरा जा सकता है। आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 है। आवेदन किसी भी लोक सेवा केन्द्र अथवा स्वयं के मोबाइल से भी किया जा सकता है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, संबंधित शैक्षणिक योग्यता जैसे दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, डिप्लोमा अथवा स्नातक की अंकसूची, प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाते के पासबुक का पहला पृष्ठ की छायाप्रति, आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर अनिवार्य है।

Exit mobile version