Home Latest प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का धमतरी आगमन 26 नवंबर को

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का धमतरी आगमन 26 नवंबर को

प्रदेश प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने राजीव भवन में लिया कांग्रेस नेताओं का बैठक

धमतरी | प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट का 26 नवंबर को धमतरी आगमन हो रहा है. उक्त संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकित सिंह गैंदू आवश्यक रूपरेखा बनाने राजीव भवन धमतरी पहुंचे जहां वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेकर कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए श्री गैंदू ने बताया कि सचिन पायलट जी का 26 नवंबर को धमतरी आगमन होगा जहाँ कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कार्यकर्ताओं से विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों सहित निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर को लेकर चर्चा करेंगे. श्री गैंदू ने जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपते हुए सफल कार्यक्रम हेतु निर्देशित किया. इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व विधायक लेख पूर्व विधायक लेखराम साहू, डॉ लक्ष्मी ध्रुव, प्रदेश संयुक्त महामंत्री पंकज महावर, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चंद्राकर, सदस्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड मदन मोहन खंडेलवाल, ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा, योगेश शर्मा, घनश्याम साहू, अखिलेश दुबे, राजू साहू, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम दीपक सोनकर, महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सूर्यप्रभा चेटियार, प्रदेश सचिव संचार विभाग रजत जसुजा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा, सेवादल जिला अध्यक्ष होरीलाल साहू, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी, जिला महामंत्री नरेश जसूजा, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, विजय प्रकाश जैन, अरविंद दोषी, हरमिंदर छाबड़ा, मोहित देवांगन, होमेश्वर साहू,दुर्गेश नंदनी साहू, सतीश चंद्राकर, राकेश मौर्य, तारिक कादरी, विजेंद्र रामटेक, तोगु गुरुपंच, सूरज पासवान, मिथलेश साहू, नवीन गजेंद्र, वातंजलि गोस्वामी, गणेश्वरी कामड़े, केवल साहू, सबीना खान, नमन बंजारे, अजय डहरिया, अनिल कुर्रे, जितेंद्र साहू, मानिक साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Exit mobile version