Home Latest प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने स्वतंत्रता दिवस के ...

प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व मोटर साइकिल रैली निकालकर आजादी का जश्न मनाया

प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय धमतरी द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व मोटर साइकिल रैली निकालकर आजादी का जश्न मनाया | नगर भ्रमण करते हुए यह मोटर सायकल यात्रा सभी शहर वासियों को आजादी का जश्न धूम धाम से मनाने के लिए प्रेरित कर रही थी आज सभी भाई बहने जो रैली में शामिल थे उनके उमंग उत्साह को देखकर ऐसा लग रहा था मानो सभी के अन्दर आजादी के गर्व का, भारत माता के प्रति प्यार का खून दौड़ रहा हो |

धमतरी | नन्हे मुन्ने बच्चे देश के आजादी के वीर सपूतों की वेश भूषा में उनके बलिदान की याद दिला रहे थे | सभी बहुत भावपूर्ण होकर इस वीर सपूतों को आजादी के लिए दिल से धन्यवाद और दुवाए दे रहे थे, अपने आप ये सिर इन सपूतों के सामने नतमस्तक हो रहा था |


ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी ने धमतरी शहर के मुख्य शास्त्री चौक में सभी शहरवासीयों को आजादी का सन्देश देते हुए कहा आज हम सभी भारतवासी 13 से 15 अगस्त तक आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा फहरा रहे है | आज ये नन्हे बच्चे रानी लक्ष्मीबाई, महात्मा गाँधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू , सुभाषचंद्र बोस , लोकमान्य तिलक के वेशभूषा में ये प्रदर्शित कर रहे है की हमारे भारत को आजाद करने के लिए इन वीर सपूतों ने जो बलिदान दिया और भारत को आजाद किया ऐसे आजाद भारत की हमें आजादी मिली 15 अगस्त 1947 को ,आज हम सभी भारत वासी गर्व अनुभव करते है की हम भारतवासी है ,हम भारत में जन्म लिए है और हम अपने भारत की आजादी को कभी गवाएंगे नहीं | हम भारत वासी अपने श्रेष्ठ कर्मो द्वारा ,अपनी उच्च शिक्षा द्वारा, अपने उच्च विचारो द्वारा अपने भारत का झंडा सदा ऊँचा रखेंगे | इस मोटर सायकल रैली में शहर के अनेक भाई बहने शामिल हुए |

Exit mobile version