Home उपलब्धि प्रकाश बैस होंगे भाजपा शहर मंडल के प्रभारी

प्रकाश बैस होंगे भाजपा शहर मंडल के प्रभारी

धमतरी | भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने जिले के महामंत्री श्री प्रकाश बैस को धमतरी शहर मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। आज दिनाँक से श्री प्रकाश बैस धमतरी शहर मंडल के नये प्रभारी होंगे। जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने सभी मंडलों में मोर्चों की कार्यकारिणी के गठन हेतु परामर्श के लिये कोर कमेटी का गठन किया है। कोर कमेटी में भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक, मंडल में निवासरत मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, जिला भाजपा के पदाधिकारी, मंडल के प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, संबंधित मोर्चा के जिलाध्यक्ष, महामंत्री एवं मोर्चे के मंडल अध्यक्ष शामिल हैं।

Exit mobile version