Home Latest पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन पर सात दिन का...

पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन पर सात दिन का राजकीय शोक घोषित

रायपुर। पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन पर राज्य शासन ने 31 अगस्त से 6 सितंबर तक पूरे राज्य में सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। राजकीय शोक की अवधि में राज्य में स्थित समस्त शासकीय भवनों और अन्य स्थानों, जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वहां पर 6 सितंबर तक राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। राजकीय शोक की अवधि में राज्य में शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में शासन के समस्त विभाग, अध्यक्ष राजस्व मंडल, सभी संभागायुक्त, विभागाध्यक्ष और जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं |

Exit mobile version