Home Latest पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया मतदान

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया मतदान

दुर्ग । लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के पूर्व विधायक एवं प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू अपने परिवार जनों के साथ अपने गृहग्राम के शास. उच्च. माध्यामिक स्कूल ग्राम पंचायत पाऊवारा में दोपहर बुथ क्रामंक 206 में अपना मतदान किया।

साहू ने सबसे अपील कि है मतदान अवश्य करें और अपना आशीर्वाद प्रदान करें। साहू ने कहा कि किसानो, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और आम जनता के लिए कांग्रेस हमेशा खड़ी रही है। पूर्व में काग्रेस ने जो वादा किया था उसे निभाया। और इस बार भी जो आपसे वादा किया है कि उन्हें निश्चित ही पूरा करेंगे। इसलिए आप सभी लोग मतदान अवश्य करें और पूर्ण बहुमत से देश में कांग्रेस की सरकार बनाये।

Exit mobile version