Home Latest पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस परिवार के पेंशनरों से मुलाकात किये,उनसे चर्चा...

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस परिवार के पेंशनरों से मुलाकात किये,उनसे चर्चा कर लिए सुझाव

पुलिस अधीक्षक महोदय को सभी पेंशनरों ने अपना परिचय देते हुए उनसे पुलिस विभाग के अनुभव को किये साझा

पुलिस पेंशनर संघ में डीएसपी.से लेकर प्रधान आरक्षक स्तर के सेवानिवृत्त अधिकारी इस कार्यक्रम में रहे शामिल

पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर ने दिनांक 10-11-22 को सभी पुलिस पेंशनरों को बुलाकर मुलाकात किये, सभी से परिचय लिये एवं सभी पुलिस पेंशनरों ने पुलिस विभाग के अपना अनुभव को साझा किया।

धमतरी | सभी से मिलकर हाल चाल जाना एवं उनकी पेंशन संबंधी समस्याओं एवं वर्तमान मुद्दों तथा आगामी भविष्य की योजनाओं की चर्चा की गई तथा पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध सुझाव भी लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परिवार के बारे में जानकारी लिया गया एवं उनके रोजगार के संबंध में जानकारी लिया गया एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ये भी आश्वस्त किया गया की कभी भी मेरी सहायता की जरूरत हो तो मैं हमेशा आप लोगों की मदद के लिए तैयार रहुंगा।

पुलिस पेंशनर संघ ने भी पुलिस अधीक्षक महोदय को आश्वस्त किया गया की कभी भी कोई रिकॉर्ड संधारण या लाईन आर्डर्स में हमारी जरूरत होगी तो हम हमेशा तैयार रहेंगे।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पहली बार ऐसे पुलिस पेंशनरों से मुलाकात कर उनसे रूबरू हुए इससे सभी पेंशनर संघ के सदस्य गदगद हुए।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर साहू,उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती रागिनी मिश्रा,पुलिस पेंशनर संघ के संरक्षक  सुभाष चौधरी,अध्यक्ष  होरी लाल साहू सचिव  अनिल सालूंके,कोषाध्यक्ष  चेतन साहू सहित जिले के सभी पुलिस पेंशनर के सदस्य अधिक संख्या मेंं उपस्थित रहे।

Exit mobile version