Home Latest  पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने  तीसरे जनदर्शन में सुनी आम जनता की...

 पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने  तीसरे जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्यायें

थाना प्रभारियों एवं संबंधितों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश, जनदर्शन 15आवेदन प्राप्त हुए ,जिसको त्वरित निराकरण हेतु भेजी गई

धमतरी | पुलिस कार्यालय धमतरी में तीसरा पुलिस जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसमें पुलिस अधीक्षक  प्रशांत ठाकुर ने आम जनों से मिलकर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
सोमवार को  तीसरे जनदर्शन कार्यक्रम में आवेदकों द्वारा चिटफंड कंपनी वी रियालीटिज इंडिया लिमिटेड से पैसे दिलाने के संबंध में शिकायत,जन चौपाल में दो वर्ष पूर्व दिये गये शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं होने के संबंध में,आवेदक द्वारा घर में घुसकर गाली गलौज कर मारपीट करने के संबंध में शिकायत,गुमशुदा की जॉच करने बाबत शिकायत,ऑनलाइन ठगी से पैसे वापस दिलाने बाबत शिकायत,आपसी पैसे लेन देन का मामला,पैसे दिलाने बाबत,अन्य शिकायत जिस पर पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा कुल 15 शिकायत आवेदन प्राप्त हुए,जिनको थाना प्रभारी एवं संबंधितों को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया गया।

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व में भी पुलिस अधीक्षक द्वारा रोज लोगों के आवेदनों पर एवं शिकायत सुनकर त्वरित कार्यवाही किया जाता रहा है।

इसी क्रम में जनदर्शन का आयोजन कर आमजनता की समस्याओं का यथासंभव तत्काल निराकरण करेंगे।
जनदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री जी.सी.पति,उप पुलिस अधीक्षक बालक विरुद्ध अपराध श्री भावेश साव, शिकायत शाखा,मिडिया कर्मी एवं कार्यालयीन स्टॉफ उपस्थित रहे।

Exit mobile version