Home Latest पुलिस अधीक्षक ने थाना मगरलोड का निरीक्षण कर,दिये महत्वपूर्ण निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने थाना मगरलोड का निरीक्षण कर,दिये महत्वपूर्ण निर्देश

पुलिस अधीक्षक  ने थाना प्रभारी को अवैध कारोबारियों पर लगाम कसने के दिये सख्त निर्देश

निरीक्षण में लंबित अपराध, मर्ग, शिकायत, संमंस वारंट का निराकरण करने तत्काल कार्यवाही के दिए सख्त निर्देश

धमतरी । पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने थाना मगरलोड का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना प्रभारी को महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

थाने में लंबित अपराध, लंबित मर्ग ,लंबित शिकायत,लंबित चालान,लंबित संमस वारंट का भी निरीक्षण कर लंबित अपराध,मर्ग, शिकायत, संमंस वारंट का समय पर निराकरण करने के सख्त निर्देश दिया गया।

एवं समय समय पर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्रामों में जाकर चलित थाना भी लगाने के निर्देश लिए।

पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को लगातार अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही किये जाने के सख्त निर्देश दिये गये हैं।

साथ ही अवैध शराब,गांजे के विरुद्ध अभियान चलाकर अधिक मात्रा में कार्यवाही किये जाने के भी निर्देश दिए गए हैं ।

थानें में आने वाले फरियादी एवं शिकायत कर्ताओं से शालीनता पूर्ण व्यवहार किये जाने एवं उनकी समस्याओं का यथोचित निराकरण के निर्देश दिये गए हैं ।

उल्लेखनीय है पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानों में स्वयं जाकर आकस्मिक निरीक्षण कर लंबित मामलों की समीक्षा कर तत्काल निराकरण के निर्देश दे रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी मगरलोड निरी.राजेश जगत सहित थाना स्टॉफ उपस्थित रहे।

Exit mobile version