पुलिस अधीक्षक धमतरी ने फित्ती लगाकर आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर दी गई पद्दोन्नति

213

पुलिस अधीक्षक धमतरी ने दिये पदोन्नत हुए कर्मचारी को बधाइयाँ व शुभकामनाएं

धमतरी | पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2022 के अनुसार  दिनांक-20 अप्रेल को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पद्दोन्नत हुए आरक्षक को फित्ती लगा कर प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
जिसमें आरक्षक से प्रधान आरक्षक
01 डेवन सिंह मरकाम को पद्दोन्नति प्रदान दिया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने अवसर पर पदोन्नत कर्मचारी को संबोधित करते हुए कहा कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के पश्चात उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है।
जिसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है, जिम्मेदारी एवं कार्यो में भी वृद्धि होती है।
जिसे बखूबी से निभाने के निर्देश दिये गये तथा पदोन्नत कर्मचारी को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री जी.सी.पति,रक्षित निरीक्षक कें देव राजू,स्टेनो अखिलेश शुक्ला,स्थापना प्रभारी लक्ष्मी ध्रुव, पुलिस कार्यालय से अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे जिन्होंने पद्दोन्नत हुए कर्मचारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।