
पदोन्नत हुए निरी.शेर सिंह बंदे को राजपत्रित कैप, स्टार लगाकर उप पुलिस अधीक्षक पद पर एवं दो सहा.उप निरीक्षकों को स्टार लगाकर उप निरीक्षक पद पर दी गई पद्दोन्नति
थाना सिटी कोतवाली में पदस्थ थाना प्रभारी सहित तीन अधिकारी को मिली पद्दोन्नति
धमतरी | छत्तीसगढ़ शासन गृह पुलिस विभाग से एवं पुलिस मुख्यालय रायपुर जारी आदेशानुसार पुलिस कार्यालय धमतरी में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर ने पदोन्नत हुए निरीक्षक शेर सिंह बंदे को राजपत्रित कैप, स्टार लगाकर उप पुलिस अधीक्षक पद पर पद्दोन्नति दी गई एवं दो सहायक उप निरीक्षक गोकुल राम साहू एवं सुनील कश्यप को स्टार लगाकर पद्दोन्नति दी गई।
जिसमें तीनों अधिकारी वर्तमान में जिले के सिटीकोतवाली धमतरी में पदस्थ हैं।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पदोन्नत हुए अधिकारियों को निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक एवं सहा.उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पद्दोन्नत अपने पदीय कर्तव्यों को बेतहर प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित कर उज्जवल भविष्य की कामनाएं दिये।
निरीक्षक श्री शेर सिंह बंदे को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति एवं
सउनि. श्री गोकुल राम साहू
सउनि.श्री सुनील कश्यप
उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति पाकर प्रसन्नचित एवं उत्साहित नजर आये इन्होंने पदोन्नति होने पर पुलिस कार्यालय में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी जाहिर की तथा सभी में इन्हें बधाईयां दी।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर साहू,उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सारिका वैद्य,उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेश साव,रक्षित निरीक्षक श्री के.देव राजू,निरी.श्रीमती सत्यकला रामटेके, श्री सनत वर्मा मुख्य लिपिक , श्री अखिलेश शुक्ला ( स्टेनो ) , श्रीमति लक्ष्मी ध्रुव स्थापना शाखा प्रभारी , रीडर श्री दिनेश चंदेल सउनि.राजश्री तुर्रे,प्रेम लाल सिन्हा, शिव मिश्रा, धनेश साहू, प्रआर.राजेश दिवान,अमिता सोनी,कामता मरकाम, डिगेश शर्मा आर.जिवेन्द्र कतलम, विजय शर्मा ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाईयां व शुभकामनाएं दिये ।