धमतरी| भारत शासन एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. के निर्देशानुसार बी.सी.एस. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी के प्राचार्य डाॅ. श्रीदेवी चौबे के निर्देशन में एवं स्वीप प्रभारी प्रो. पंकज जैन एवं प्रो. कोमल प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओ को मतदाता सूची में आनलाइन नाम जुडवाने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर स्वीप प्रभारी प्रो. पंकज जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 1 जनवरी 2021 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण करने वाले ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड पाया है वे संबंधित मतदान केन्द्र में नाम फार्म जमा कर मतदाता सूची में अपना नाम जुडवा सकते है, साथ ही निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से आनलाइन भी अपना नाम जुडवा सकते हैै।
