पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों का भरोसा जीत कर पुनः सरकार बनाएगी भाजपा – अखिलेश सोनी

1128

रायपुर। रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णुदेव साय उपस्थित थे। अध्यक्षता भाजपा प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष श्री अखिलेश सोनी जी वही विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सह प्रभारी कोमल जंघेल जी उपस्थित थे।

बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के छायाचित्र की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलन कर दिया गया। बैठक में स्वागत भाषण देते हुए प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष श्री अखिलेश सोनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में आधे से अधिक आबादी पिछड़ा वर्ग के लोगों का है सन 2003 में पिछड़ा वर्ग के सहयोग से भाजपा की सरकार बनी थी शुरू से ही भाजपा पिछड़ा वर्ग में भाजपा का वर्चस्व रहा। जनजाति के बीच में भी रहने वाले पिछड़ा वर्ग के लोग भाजपा से जुड़े रहे हैं विधानसभा को छोड़ दे तो लोकसभा में पिछड़ा वर्ग में सहयोग मिलता रहा है।

हमें पुन: पिछड़ा वर्ग समाज में भाजपा का विश्वास जीतना है उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ के छोटे-छोटे समाज के अलावा कुल पंचानवे प्रमुख जाति व उपजाति को भाजपा के मुख्यधारा से जोड़कर पिछड़ा वर्ग समाज का भरोसा अर्जित करना। जल्द से जल्द सभी संगठनात्मक जिलों में जिला अध्यक्ष सहित जिले की कार्यकारिणी गठन करना है। अप्रैल में प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आयोजित करना है विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रभारी कोमल जंघेल ने कहा कि नए पदाधिकारियों में से 50% पुराने अनुभवी लोग मिलकर भी भाजपा के अनुभवी कार्यकर्ता आने वाले समय में यह मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी जी के नेतृत्व में एक सफल वह सक्रिय मोर्चा के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी पिछड़ा वर्ग के लोगों को निचले स्तर पर जाकर जोड़ने का कार्य संगठन द्वारा किया गया है भविष्य में भी छोटे-छोटे जातियों समाजों को जोड़ने का कार्य पार्टी करेगी।

मुख्य अतिथि विष्णुदेव साय ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा का चुनाव में बड़ा रोल होना बताया उन्होंने कहा कि आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में यह मोर्चा सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने यह भी कहा कि मोर्चा में सभी समाज के लोगों का अनुपातिक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा देने के बाद अब अन्य वर्गों की तरह पिछड़ा वर्ग के लोगों को भी न्याय मिल रहा है हम सभी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को ध्यान में रख कार्य करना है।

कांग्रेस सरकार अपना कोई भी वादा पूरा नहीं कर पाई आज छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस की सरकार बना कर पछता रही है पाटन की बठेना की घटना ने आज कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है बैठक में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष सुश्री सुनीता मानिकपुरी को बधाई देते हुए मोर्चा द्वारा उनका सम्मान किया गया बैठक में आए सभी पदाधिकारियों का गमछा पहना कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा ने ने किया तथा आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष सुनीता मानिकपुरी ने किया बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री डॉक्टर खिलावन साहू उपाध्यक्ष खिलावन साहू, पंकज कंकरवाल, शांतनु साहू, प्रदीप वर्मा सतीश कसार, सुश्री सुनीता मानिकपुरी भरत वर्मा, फिर आ गया अंबिका चंद्रवंशी सावन वर्मा, तरह मनोज गुप्ता , देवदत्त आर्य साहू, निर्देश दीवान, आनंद यादव मोहन उपाय कर राकेश चंद्राकर चूड़ामणि निर्मलकर, भगवान यादव, छगन साहू, श्रवन यदु, नरेंद्र निर्मलकर ललित बुंदेला पदाधिकारी उपस्थित थे।