धमतरी | कोविड 19 के संक्रमण की रोकथाम और निगाह रखने के लिए कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य द्वारा संयुक्त दल गठित किया गया है। इसके मद्देनजर राजस्व, पुलिस और नगरपालिक निगम धमतरी की टीम द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों में अधिक दाम पर वस्तुओं की बिक्री, आवश्यक वस्तुओं के अवैध भण्डारण करने सहित लाॅकडाउन के नियमों का पालन नहीं करने वालों की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
