धमतरी | धमतरी विकासखण्ड के गौठान ग्राम सोरम में नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी के तहत उद्यानिकी विभाग से अनुदान पर ज्योति महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा दो एकड़ रकबे में सामुहिक बाड़ी लगाई गई है। सहायक संचालक, उद्यान डी.एस.कुशवाहा ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का अभिसरण करते हुए यहां बंजर पड़े भूमि में फलदार पौधों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की सब्जियां जैसे बरबट्टी, भिण्डी, लौकी, कुंदरू इत्यादि के पौधे लगाए गए।
