
धमतरी । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरिय विश्व विद्यालय धमतरी द्वारा 5 जून पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जल जन अभियान, कल्पतरुह प्रोजेक्ट,तथा पर्यावरण दिवस का कार्यक्रम रखा गया l मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे माननीय बहन श्रीमती कविता बाबर जी जिला पंचायत सदस्य सभापति वन विभाग धमतरी, माननीय भ्राता डी एस कुशवाह जी सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग धमतरी ,भ्राता महादेव कन्नोजे वन परिक्षेत्र अधिकारी , भ्राता शत्रुघ्न पांडे जी पर्यावरण प्रेमी , राजयोगिनी सरिता दीदी जी, कामिनी कौशिक जी l
माननीय भ्राता डी एस कुशवाह जी सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग धमतरी ने कहा हम पौधे तो लगाते तो है लेकिन उसके बाद हमारी बड़ी जिम्मेदारी बनती है उनको संभालना | पीपल का पौधा सबसे जादा ऑक्सीजन उत्सर्जित करता है |
तुलसी का पौधा नकारात्मक उर्जा अवशोषित कर बाहर निकालता है | आज तापमान जो अधिक बढ़ रहा है उसका सबसे बड़ा कारण है पेड़ो की कटाई |
माननीय बहन श्रीमती कविता बाबर जी जिला पंचायत सदस्य सभापति वन विभाग धमतरी ने कहा छत्तीसगढ़ वनों से आच्छादित है | धरती हमारी माता है और वृक्ष जीवनदाता है | कुछ लोग वृक्ष काटने के लिए आये है और उसी पेड़ के निचे बैठे है धुप से बचने के लिए कितनी विडम्बना है | हम सभी कही न कही दोषी है | आज इतना पर्यावरण दूषित है की छोटे बच्चो में बुढ़ापा देखने को मिलता है | आगे कविता बहन ने कहा शांति,सादगी और सदभावना के प्रतिक ब्रह्माकुमारी बहने निरंतर पर्यावरण को बचाने में लगी है |
ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी जी ने कहा पर्यावरण संरक्षण,संवर्धन और विकास के लिए ये दिवस मनाया जाता है | 5 जून 1972 केन्या के नेरोबी शहर से इसका शुभारम्भ हुवा | ब्रह्माकुमारिज के राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के अन्दर कृषि एवम ग्राम विकास प्रभाग द्वारा 1995 से सतत कार्य किया जाता है | 2007 से शाश्वत यौगिक खेती की जाती है | इस वर्ष की थीम है जल जन अभियान | 16 फरवरी 2023 को वर्चुअल शुभारम्भ प्रधानमंत्री द्वारा ब्रह्माकुमारीज के मुख्यलय में किया गया | आगे सरिता दीदी ने कहा अगला युद्ध जल के लिए होगा | सरिता दीदी ने योगिक गृह वाटिका के बारे में भी समझाया | यह अभियान पुरे एक सप्ताह तक मनाया जायेगा |
भ्राता महादेव कन्नोजे ,वन परिक्षेत्र अधिकारी धमतरी , भ्राता शत्रुघ्न पांडे जी पर्यावरण प्रेमी ने भी अपने विचार रखे | इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी शत्रुघ्न पांडे जी का शाल एवम श्रीफल देकर सम्मान किया गया जिन्होंने स्वयं के खर्चे से एवम अपनी मेहनत से हजारो पेड़ लगाये |
ब्रह्माकुमारी नवनीता दीदी ने कॉमेन्ट्री के द्वारा प्रक्रति को सकाश देने का अभ्यास कराया | ब्रह्माकुमारी सरस बहन ने सभी से पर्यावरण सुरक्षा की प्रतिज्ञा कराई | ब्रह्माकुमारी जाग्रति बहन ने नारे लगवाए | बच्चों ने बहुत सुंदर नृत्य के द्वारा पर्यावरण सुरक्षा का सन्देश दिया | कार्यक्रम का मंच संचालन कामिनी कौशिक ने किया |