पर्यावरण एवं पर्यटन के क्षेत्र में कलेक्टर एवं ज़िला प्रशासन की पहल सराहनीय:आर.एस.एस.

33

धमतरी। गंगरेल प्लास्टिक फ्री जोन बनाकर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ज़िला कलेक्टर एवं प्रशासन की पहल स्वागतयोग्य है। निश्चित ही यह अभियान धमतरी के पर्यावरणीय आयाम के विभिन्न कार्यों से होने वाली क्षति में कमी लायेगा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) से गौरव मगर ने बताया की संघ का पर्यावरण के क्षेत्र पर्यावरण गतिविधि के रूप में धमतरी में कार्य चल रहा है ।संघ सभी सामाजिक,धार्मिक,राजनीतिक संगठन एवं लोगो को इस अभियान में आवश्यक सहयोग करने का आग्रह करता है। इसी प्रकार पर्यटन के क्षेत्र में प्रशासन जो कदम उठाने जा रहा है उसका भी संघ स्वागत करता है।धमतरी के आसपास लगभग 50 से अधिक छोटे बड़े पर्यटन स्पॉट है।सभी जगहों पर उस क्षेत्र के छोटे बड़े इन्वेस्टर से इन्वेस्ट का आग्रह कर रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे। दुबई के ओर देखे तो उनके तेल के कुआँ आज नहीं तो कल सुख जायेंगे तो उन्होंने ऐसी अर्थव्यवस्था पर्यटन के लिये बनाई जिससे दुबई पर्यटन के क्षेत्र में आज शीर्ष पर है।धमतरी में पर्यटन का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। प्रशासन के इस अभियान में सहयोग कर धमतरी को पर्यटन के क्षेत्र पूरे विश्व में अग्रणी बनाये ऐसा आग्रह संघ करता है। यह जानकारी नगर प्रचार प्रमुख उमेश सिंह बशिष्ट ने दी।