Home Latest पत्रकार इलेवन ने महापौर इलेवन को 39 रन से हराया

पत्रकार इलेवन ने महापौर इलेवन को 39 रन से हराया

धमतरी।कांग्रेसी मित्रता मैच 2022 के तहत पीजी कॉलेज स्टेडियम में ग्रामीण, शहर कांग्रेस, एनएसयूआई, पत्रकार 11,महापौर11 की टीम शामिल हुई। रविवार को दूसरा मैच पत्रकार 11 और महापौर 11 के बीच हुआ। पत्रकार इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 5 ओवर में 64 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

महापौर इलेवन की टीम निर्धारित ओवर में 5 विकेट खोकर सिर्फ 25 रन ही बना पाई। इस तरह से पत्रकार ईलेवन ने 39 रन से विजय हासिल की। पत्रकार इलेवन की ओर से दीप शर्मा, भूपेंद्र पटवा, भूपेंद्र साहू, संदेश गुप्ता, दादू सिन्हा, दिनेश देवांगन, आर्यन सोनकर,हर्ष राठौर, महेश, सिद्धार्थ साहू,ईशु रहे। कमेंट्री बॉक्स में शहर कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा और ईश्वर देवांगन,स्कोरर तरुण राय रहे।

Exit mobile version