Home Latest निगम का धर-पकड़ अभियान: सड़कों से पकड़े गए आवारा मवेशी

निगम का धर-पकड़ अभियान: सड़कों से पकड़े गए आवारा मवेशी

धमतरी | शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगर निगम ने विशेष धर-पकड़ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों से आवारा मवेशियों को पकड़कर निगम के अर्जुनी स्थित गौशालाओं में भेजा गया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, शहर की प्रमुख सड़कों पर आवारा मवेशी की बढ़ती संख्या के कारण यातायात बाधित हो रहा था और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने दर्जनों गायों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इस अभियान से उम्मीद है कि शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। गौरतलब है कि रात्रि में यह अभियान चलाया जाता है दिन में आवारा मवेशियों को पकड़ने में कड़ी मशक़्क़त करनी पड़ती है क्यूंकि ट्रैफिक रहता है। रात्रि में आवारा मवेशियों को एक जगह एकत्रित करके पकड़ने की कार्यवाही में आसानी होती है। अभियान अभी आगे भी चलेगा।

Exit mobile version