नारी के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में

212

नहीं कर सकते नारी का सम्मान तो क्यों लगा रहे हो जन चौपाल।
धमतरी | महिला मोर्चा के प्रदेश व्यापी आह्वान पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत जी के दिशा निर्देशन पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बिथीका विश्वास के नेतृत्व में धमतरी के हृदय स्थल शास्त्रीय चौक में भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया । जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार राष्ट्रीय किसान मोर्चा की मंत्री पिंकी शिवराज शाह के मार्गदर्शन पर महिला मोर्चा की पूरी टीम जिला पदाधिकारी विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के जोश एवं नारी सम्मान की रक्षा के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अत्यधिक संख्या में पुलिस बल होते हुए भी अपने कार्य में सफल रहे। हम देख रहे हैं छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है लगातार अन्याय अत्याचार व्यभिचार नारी उत्पीड़न जैसी जघन्य घटनाएं बार-बार घटित हो रही है।

जनता के रहनुमा बनने के बजाय उनका अपमान कर रहे हैं, जिन महिलाओं के वोट के बदौलत आप सत्ता पाए हैं उन्हीं माता बहनों का अपमान छत्तीसगढ़ में हो रहा है। कोई बहन अपना फरियाद या दुखड़ा लेकर जाए तो कहां जाए आप जन चौपाल लगाते हैं क्या बहनों के अपमान के लिए है अगर नहीं सुन सकते फरियाद तो मत लगाइए जन चौपाल। नरेंद्र मोदी जी की सरकार हो या डॉ रमन सिंह की सरकार भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिला उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने का पुरजोर प्रयत्न किया ,उन्हें आत्म सम्मान से जीने का एक मौका दिया आज कांग्रेस की सरकार जब से छत्तीसगढ़ में बनी है महिलाओं से उनका रोजगार तक छीना जा रहा है उनके सम्मान की बात तो दूर रही उन्हें और सरेआम अपमानित किया जा रहा है। भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ के मुखिया हो तो मुखिया का फर्ज अदा करो हर जनता को अपना पुत्र वत समझकर हर नारी को मां बहन समझकर उनकी फरियाद सुनना और उन्हें उचित न्याय दिलाना आपका कर्तव्य है ,अगर इन कर्तव्य से आप विमुख होते हैं तो भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा इस अन्याय को सहन नहीं करेंगे ,और उन हर मां बहनों के लिए सड़क की लड़ाई लड़ेगी। यह तो सभी जानते हैं जहां भी नारी की पूजा होती है सम्मान मिलता है वह राज्य खुशहाल होता है क्या यही वजह है छत्तीसगढ़ जो कर्ज में डूबता जा रहा है कहीं कोई विकास नहीं हो रहा है हमें लगता है नारी का सम्मान ना होना इसका मुख्य वजह है। प्रदेश की पूरी महिला मोर्चा आपसे प्रश्न पूछती हैं कि क्या ऐसे ही गढ़ेंगे आप नया छत्तीसगढ़ ,?नारी में शक्ति है चाहे तो किसी को सत्ता सीन कर सकती है वक्त पड़े तो सत्ता विहीन भी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री कविंद्र जैन जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदूजा किसान मोर्चा के महामंत्री रोहिताश मिश्रा युवा मोर्चा महामंत्री अविनाश दुबे व्यवसाय प्रकोष्ठ संयोजक संतोष तेजवानी व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक अमित अग्रवाल पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक रामचंद्र देवांगन सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू अनुसूचित जाति मोर्चा उपाध्यक्ष प्रकाश पाटले वरिष्ठ नेता महेंद्र खंडेलवाल वरिष्ठ नेता राजेश गोलछा मुकेश शर्मा पार्षद द्विवेदी पार्षद सुशीला तिवारी पार्षद श्यामा साहू पार्षद पार्षद प्राची सोनी जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव मंडल अध्यक्ष ईश्वरी नेताम सरपंच अनिता यादव जनपद सदस्य रुपाली ध्रुव संध्या हिरवानी कृष्ण गोस्वामी प्राची सोनी लता सोनी भूमिका साहू दमयंती गजेंद्र आशा धीवर रितिका यादव सूरज शर्मा भागवत साहू गोपाल साहू दौलत वाधवानी प्रिंस जैन वेद प्रकाश साहू तुषार सिंह चिराग आथा प्रतिक सोनी साकेत