धमतरी। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में आयोजित नवरंग गरबा महोत्सव में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू शामिल हुईं। गरबा पंडाल पहुंचते ही आयोजकों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि नवरात्रि शक्ति की आराधना का पर्व है और गरबा नारी शक्ति, उत्साह और एकता का प्रतीक है। आज हमारी बहन-बेटियां गरबा के माध्यम से अपनी प्रतिभा और संस्कृति को आगे बढ़ा रही हैं, यह देखकर अत्यंत हर्ष हो रहा है। उन्होंने नवरंग गरबा समिति को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।
गरबा में मौजूद सैकड़ों महिलाओं और युवतियों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष को देखकर खासा उत्साह देखा गया। सभी के साथ मिलकर उन्होंने गरबा किया और सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान श्रीमती रंजना साहू के साथ पार्षदगण अनिता अग्रवाल,चंद्रभागा साहू,नम्रता पवार,विभा चंद्राकर,कोमल सार्वा,मयूरी पवार,जय हिन्दूजा,दौलत वाधवानी एवं गरबा समिति के सदस्यगण पप्पू शिंदे,गुलशन छाबड़िया,हेमंत राजपूत,कुणाल ठाकुर,अंकित मंधान,भूमि मुलवानी,साकेत रोहरा बड़ी संख्या में महिलाएं, नागरिक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
