Home Religious नगर में शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई हनुमान जयंती.

नगर में शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई हनुमान जयंती.

(कुमार नायर)  नगरी नगर के हनुमान मंदिर बजरंग चौक व दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर दैनिक बाजार से जुड़े पदाधिकारी व पुजारी द्वारा विधि विधान से पवन पुत्र हनुमान की पूजा व आरती की गई तत्पश्चात नगर के युवाओं द्वारा खीर पुरी व चना का प्रसादी वितरण नगर के बाहर मुरलीधर शांति बाई फ्यूल्स मे पेट्रोल व डीजल भरवाने वाले लोगों को वितरण किया गया व दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मे भी भक्तों द्वारा चढ़ाया गया प्रसाद का वितरण किया गया हनुमान जयंती के दिन लॉक डाउन के चलते भक्तों की भीड़ नजर कम ही आई व लोग एक-एक कर सुबह व शाम को मंदिर जाते नजर आए जिससे हनुमान जयंती सादगी पूर्ण ढंग से मनाई गई प्रसादी

वितरण कार्यक्रम में अनिल वाधवानी प्रेमजीत छाबड़ा पार्षद प्रकाश पुजारी सनी छाजेड़ रोहित सिन्हा राकेश साहू संतोष यादव संजीव निर्मलकर केशव पटेल गिरधारी पटेल व दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर से प्रदीप देवांगन अशोक यादव बलजीत छाबड़ा सोनू रामटेके राहुल ठाकुर मिथिलेश कश्यप खुश, विक्की देवांगन आदि भक्तों ने हर साल की चली आ रही परंपरा को कायम रखने के उद्देश्य से यह आयोजन किया

Exit mobile version