नगर के दो युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

645

धमतरी | प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं  से  प्रेरित होकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना के समक्ष नगर के दो युवा डिगेश कुमार देवांगन, श्याम लाल नागरची ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा|

जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, महापौर विजय देवांगन ने युवाओ को कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में लगन से काम करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस दौरान नीशु चंद्राकर उपाध्यक्ष जिला पंचायत, सलीम रोकड़िया, तनवीर कुरेशी, ईश्वर देवांगन, आकाश गोलछा, अम्बर चंद्राकर, गौरी शंकर पांडेय, श्रीकांत तिवारी, तरुण राय उपस्थित थे|