Home Latest नगरी में अग्नि सुरक्षा कार्यशाला सह प्रशिक्षण आयोजित

नगरी में अग्नि सुरक्षा कार्यशाला सह प्रशिक्षण आयोजित

नगरी में अग्नि सुरक्षा कार्यशाला सह प्रशिक्षण आयोजित , वनाग्नि से होने वाले नुकसान, कारण और बचाव के उपायों की दी गई जानकारी

धमतरी | वनाग्नि की रोकथाम, त्वरित नियंत्रण एवं आधुनिक सूचना तंत्र के माध्यम से सतर्कता बढ़ाने के उद्देश्य से आज उप वन मंडल स्तरीय अग्नि सुरक्षा कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आज वन काष्ठागार, नगरी में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान वनाग्नि से होने वाले नुकसान, आग लगने के कारण, बचाव के उपायों तथा विभागीय समन्वय पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देते हुए 120 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एफएसआई (FSI) एसएमएस अलर्ट सिस्टम से जोड़ा गया, ताकि वनाग्नि की सूचना समय पर प्राप्त हो सके और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम में अधिकारियों ने वन संरक्षण में सभी कर्मचारियों और श्रमिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सतर्कता एवं समर्पण से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यशाला में संयुक्त वन मंडलाधिकारी, नगरी, उप प्रबंध संचालक लघु वनोपज संघ सहित उप वन मंडल नगरी के समस्त परिक्षेत्र अधिकारी, प्रशिक्षु परिक्षेत्र अधिकारी, समस्त प्रबंधक, उप वन मंडल का स्टाफ, फड़ मुंशी, सुरक्षा श्रमिक एवं अग्नि रक्षक उपस्थित रहे।

Exit mobile version