नगरी ब्लाक में मिले पांच कोरोना पाजीटिव

500

नगरी |  जिले में कोरोना वायरस की रफ्तार लगातार बढ़ रही है | आज नगरी में कोरोना बम फूटने की खबर से लोगों में हडकंप है | नगर में एक ही परिवार के 3 लोग कोरोना  पोजीटिव पाए गए हैं जिनमें एक स्वास्थ्य कर्मचारी, उनकी पत्नी और उनकी बेटी भी शामिल हैं | पत्नी एक शासकीय स्कूल में प्राचार्य है | बताया गया कि शिक्षिका महिला कुछ दिनों पूर्व अपने मायके से आई है। तीनो की रिपोर्ट रेपिड टेस्ट से आई है। वही ब्लाक के ग्राम  सांकरा चिवर्री मे 53 वर्षीय व्यक्ति और छिंदभर्री के 25  वर्षीय युवक  की rt-pcr से  जाँच की गई थी | दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई है |  ये दोनों पूर्व संक्रमित के संपर्क में आए थे | सभी मरीजों को कोविड अस्पताल लाने की तैयारी चल रही है| स्वास्थ्य विभाग इन गांव मे सर्वे कर लोगों से प्राइमरी कांटेक्ट जुटाने  में लगा है |