
ग्राम लोहरसीं में आयोजित त्रिदिवसीय अखण्ड संगीतमय रामधुनी प्रतियोगिता में शामिल हुई विधायक रंजना डीपेंद्र साहू, समस्त ग्रामवासियों को आयोजन के लिए दिए बधाई
धमतरी | ब्रह्मांड नायक प्रभु श्री राम की कृपा दृष्टि से ग्राम लोहरसीं में पितृपक्ष एवं मातृ नवमी के पावन पर्व पर पुष्पांजलि मानस, नाट्य कला मंडली एवं रामधुनी मंडली लोहरसीं के तत्वाधान में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से त्रि दिवसीय अखंड रामधुनी यज्ञ एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर में दीप प्रज्वलित एवं उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रंजना डीपेंद्र साहू धर्ममय अनुष्ठान में सम्मिलित होकर प्रभु श्रीराम की रामधुनी कथा सुनने पहुंचीं, सर्वप्रथम विधायक ने भगवान श्रीराम जी की पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि, शांति, खुशहाली की कामना किए। इस अवसर पर विधायक रंजना साहू ने कहा कि भगवान श्रीराम जगत के पालनहार है और कलयुगी दुनिया में अनेक क्षेत्रों में रामधुनी, रामचरितमानस कथा, श्रीमद् भागवत कथा जैसे धार्मिक अनुष्ठान का लाभ उठाकर मानव समाज अपने जीवन को सफल बनाएं, क्योंकि प्रभु की भक्ति में लीन रहकर मोक्ष की प्राप्ति की जा सकती है |
भगवान की ओर जो जाते हैं उन्हें भक्ति, ज्ञान, वैराग्य की प्राप्ति होती है, मोह माया से दूर रहकर कुछ पल भगवान की भक्ति स्मरण करने के लिए सदैव हमें निकालना चाहिए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामा देवी साहू ने कहा कि अपने जीवन को सफल बनाने के लिए प्रभु की भक्ति करना अनिवार्य है, अपने नित्य कर्म में हमने अनेक पाप किए हैं और उसकी मुक्ति भगवान श्रीराम के चरणों में भक्ति करने से मिलेगी। रामधुनी कार्यक्रम को जनपद सदस्य धनेश्वरी साहू एवं महिला मोर्चा सदस्य नीलू रजक ने संबोधित कर आयोजन समिति को धार्मिक अनुष्ठान आयोजित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किए। इस अवसर परछबि लाल साहू, देवनारायण गजेंद्र, सेवक राम साहू, घनश्याम साहू, देवसिंह साहू, संतराम साहू, लक्ष्मण सिंह साहू, देवकरण गजेंद्र, अतुल प्रसाद तिवारी, मोनिका नेताम, मनोज कुमार साहू, यशवंत गजेंद्र, देवेंद्र सिन्हा, ओम प्रकाश साहू सहित बड़ी संख्या रामधुनी सुनने ग्रामवासी उपस्थित रहे।