Home Latest धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत युवाओं को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण...

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत युवाओं को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण का अवसर

धमतरी | धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत सम्मिलित ग्रामों के अनुसूचित जनजाति वर्ग के बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने हेतु प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, राखी मोड़ के पास कुरूद द्वारा विभिन्न ट्रेड में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के साथ ही प्रवेश, रहने एवं खाने की सुविधा पूर्णतः निःशुल्क रहेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में इंटीरियर डिजाइन, ड्राईवाल एवं फाल्स सिलिंग, सोलर पीवी इंस्टालर (सूर्य मित्र), टेक्निशियन वाटर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम, सोलर पंप इलेक्ट्रिकल एवं प्लंबिंग, होटल इंडस्ट्री सर्विस टेक्निशियन तथा कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़े रोजगारोन्मुखी ट्रेड शामिल हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात संबंधित संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्लेसमेंट जॉब की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उक्त योजना का लाभ लेने के इच्छुक अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को निर्धारित प्रपत्र अनुसार प्रस्ताव एवं आवश्यक दस्तावेज तैयार कर दिनांक 18 फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना होगा। यह पहल जनजातीय युवाओं को कौशलयुक्त बनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

Exit mobile version