कराची| पाकिस्तान के कराची में बड़ा धमाका हुआ है. गुलशन-ए-इकबाल में मसकन चौरंगी में दो मंजिला इमारत में विस्फोट हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए. आसपास की इमारतों की खिड़कियां भी चकनाचूर हो गई हैं. पाकिस्तानी मीडिया डॉन के मुताबिक, इस धमाके में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं. अधिकारियों ने कहा कि सभी घायल और मृतकों को पटेल अस्पताल ले जाया गया है. विस्फोट के कारण का अभी तक पता नहीं चला है. हालांकि, मुबीना टाउन पुलिस एसएचओ ने कहा कि यह एक सिलेंडर ब्लास्ट लगता है. उन्होंने 