Home Latest धमतरी शहर में अब कोरोना मरीजो की संख्या बढ़ने लगी, 2 संक्रमित...

धमतरी शहर में अब कोरोना मरीजो की संख्या बढ़ने लगी, 2 संक्रमित और पाए गए

धमतरी। ।मंगलवार को रत्नाबांधा रोड रेस्ट हाउस के सामने 2 कोरोना संक्रमित पाए गए थे ।इनके संपर्क में आने वाले उसी क्षेत्र के 2 लोग बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचकर अपनी जांच करवाई थी ।जांच में दोनों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है ।इससे यहअंदेशा लगाया जा सकता है  कि  इन लोगों के प्राथमिक संपर्क में जितने भी लोग रहेंगे होंगे उन्हें  अपनी जांच करवा लेनी चाहिए। ताकि धमतरी शहर सुरक्षित रह सके। संक्रमित मरीजों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।मरीज मामले की पुष्टि करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डीके तुर्रे ने बताया कि कल जो संक्रमित मरीज मिले थे उनके प्राथमिक संपर्क में आने वाले 2 लोग बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचकर सैम्पल दिया था जिनकी जांच ट्रू नॉट लैब की गई और दोनों का सैंपल पॉजिटिव आया है। यह भी उसी क्षेत्र के रहने वाले हैं अब कंटेनमेंट जोन बढ़कर संत लहरी नगर तक हो जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों संक्रमित मरीज  को एम्स रायपुर भेजा जाएगा।

Exit mobile version