Home Latest धमतरी विधायक ओंकार साहू के प्रयासों से अर्जुनी-भानपुरी-तरसींवा-कुर्रा-अमलीडीह-हसदा मार्ग हेतु 22.35 करोड़...

धमतरी विधायक ओंकार साहू के प्रयासों से अर्जुनी-भानपुरी-तरसींवा-कुर्रा-अमलीडीह-हसदा मार्ग हेतु 22.35 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति 

धमतरी | विधानसभा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल अर्जुनी-भानपुरी-तरसींवा-कुर्रा-अमलीडीह-हसदा मार्ग के किमी 6/2 से 12/6 एवं 16/8 से 20/2 (कुल 10.00 किमी) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य को राज्य शासन द्वारा 2235.88 लाख रुपये (22 करोड़ 35 लाख 88 हजार रुपये) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति विधायक श्री ओंकार साहू के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर लगातार पहल की और सड़क की जर्जर स्थिति तथा बढ़ते यातायात दबाव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उनके प्रयासों से यह महत्वपूर्ण निर्माण कार्य अब शीघ्र प्रारंभ होने की दिशा में आगे बढ़ेगा। इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण से अर्जुनी, भानपुरी, तरसींवा, कुर्रा, अमलीडीह एवं हसदा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सहूलियत होगी, विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम सड़क उपलब्ध होगी। साथ ही क्षेत्र में व्यापारिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे समग्र विकास को नई गति मिलेगी। विधायक श्री ओंकार साहू ने इस स्वीकृति पर लोकनिर्माण विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “धमतरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। यह मार्ग ग्रामीण अंचलों को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। क्षेत्रवासियों — गुरुगोपाल गोस्वामी, नीलमणि साहू, गोपालन पटेल (पूर्व सरपंच रावा), शत्रुध्न साहू, ईश्वर साहू, धर्मेन्द्र पटेल, भास्कर सिन्हा, बिसंभर साहू, जीवराज साहू, घासीराम साहू, मुकेश यादव, नर्सिंग साहू, हुलास पटेल, रंजीत साहू, ऋषि सिन्हा, राधे पटेल, तोमन साहू, पोषण साहू, राधेश्याम यादव, दशरथ साहू, राजेंद्र यादव, संजय ध्रुव, दामोदर पुरी गोस्वामी, रामस्वरूप साहू, गुलाब साहू, गौतम सिन्हा, दीपेश्वरी साहू, मनीराम पटेल, गोपी साहू, भुनेश्वर सिन्हा, राजेंद्र पटेल, धनेश्वर यादव, देवेंद्र पटेल एवं चंद्रकांत साहू — ने इस बड़ी सौगात के लिए विधायक श्री साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे धमतरी विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया |

Exit mobile version