Home Latest धमतरी में 15 अप्रैल को रोजगार मेला, 200 पदों पर होगी भर्ती

धमतरी में 15 अप्रैल को रोजगार मेला, 200 पदों पर होगी भर्ती

धमतरी | जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 अप्रैल को लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में निजी संस्थाओं द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी, जिससे युवाओं को सीधे रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। सहायक परियोजना अधिकारी, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी ने जानकारी दी कि मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को दिए गए पंजीयन लिंक https://forms.gle/DCxRYF5rgLk7VE558 के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। रोजगार मेला के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर’ 98267-70656 पर भी संपर्क किया जा सकता है। रोजगार मेले में क्लाइंट डिलाइट एग्जीक्यूटिव और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 50-50 पदों सहित सपोर्ट एग्जीक्यूटिव के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस प्रकार कुल 200 रिक्त पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज के अध्यक्ष श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अपने संस्थानों के वर्तमान एवं पूर्व छात्रों का मार्गदर्शन कर अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करें। साथ ही इच्छुक युवाओं की सूची निर्धारित समयावधि में लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। यह रोजगार मेला जिले के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर साबित होगा, जहां उन्हें निजी क्षेत्र में सीधे रोजगार से जुड़ने का मौका मिलेगा।

Exit mobile version