Home Latest धमतरी में धूमधाम से हो रहा रास गरबा के सीजन 5 का...

धमतरी में धूमधाम से हो रहा रास गरबा के सीजन 5 का आयोजन, गरबा की धुन में झूम रहे प्रतिभागी

धमतरी। रास गरबा आयोजन समिति धमतरी द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर रास गरबा सीजन 5 का आयोजन शहर के आमातालब रोड स्थित इनडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। जो कि 11 से 19 अक्टूबर तक आयोजित है। इस नौ दिवसीय गरबा महोत्सव में भक्ति, संस्कृति और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

गरबा महोत्सव के चौथे दिन भी सैकड़ों की संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रथम दिवस मुख्य रूप से उपस्थित नगर के प्रथम नागरिक श्री रामू रोहरा महापौर जी ने सभी को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए नवरात्रि का पर्व हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। रास गरबा जैसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध भारतीय विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास है।

दीपक ठाकुर जी ने नवरात्रि में आयोजित गरबा महोत्सव की आध्यात्मिकता महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गरबा भारतीय संस्कृति की ऐसी परंपरा है जिसमें कला, भक्ति, साधना और सामूहिक उत्सव का सुंदर संगम है। यह केवल मनोरंजन अथवा नृत्य तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे गहरा भाव निहित है।
कार्यक्रम के आयोजक श्री वेदप्रकाश साहू ने बताया कि मां दुर्गा की आराधना और पारंपरिक गरबा की मनमोहक धुन के बीच प्रतिभागी प्रतिदिन थीम के अनुसान विभिन्न वेशभूषाओं में गरबा करते नजर आ रहे है। यह आयोजन लोगों को आकर्षित भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि गरबा में माध्यम से हम समाज के लोगों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का प्रयास हमारे द्वारा किया जा रहा है। हम सभी से अपील भी करते है कि इस सांस्कृतिक उत्सव में बढ़ चढ़कर शामिल होवे।

कार्यक्रम आयोजक टीम में मुख्य रूप से अविनाश दुबे, पवन गजपाल, प्रेम प्रकाश साहू, विकास राठी, सोहन धीवर, पुखराज साहू, यज्ञांश पटेल, ऋतिक रजक, अंशुल देवांगन, अंकित देवांगन, राकेश कामड़े, मनीष, ईटेश, शुभम जायसवाल, चिराग आथा, मिथलेश सिन्हा, अतुल साहू, लक्की रजक, आयुष दिवान,प्रकाश, आर्यन, धनेंद्र, हिमांशु, श्वेता गजपाल, नीतू त्रिवेदी, प्राची साहू, प्राची देवांगन, चंचल यादव, रुपाली सोनी, पूजा यादव, एवं अन्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version