Home Latest धमतरी में दो लाख की ज्वेलरी की ठगी, ऑन लाइन पेमेंट...

धमतरी में दो लाख की ज्वेलरी की ठगी, ऑन लाइन पेमेंट के बहाने की ठगी

आनलाईन पेंमेट का झांसा देकर खरीदी सोने की चैन

धमतरी | बुधवार रात में धमतरी  में दो लाख की ज्वेलरी की ठगी हो गई।  दुकान मालिक को जब ठगे जाने का अहसास हुआ तब इसकी शिकायत उन्होने थाने में दर्ज कराई। जिसके पश्चात कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त  जानकारी के अनुसार बुधवार रात शहर के बीच बालक चौक स्थित पूनम ज्वेलर्स में एक व्यक्ति इनकम टैक्स विभाग का अधिकारी बताकर पहुंचा और पहले दुकान मालिक को अपने अधिकारी होने का अहसास दिलाया  फिर जीएसटी व इनकम टैक्स के संबंध में कुछ जानकारी मांगी इसके पश्चात बातो ही बातो में उन्होने ज्वलेरी खरीदने चैन दिखाने कहा फिर 1 लाख 98 हजार की सोने की चैन पसंद कर इसका पेमेंट आनलाईन करने की बात कहते हुए दुकानदार को आनलाईन पेमेंट कर देने का झांसा दिया और चलता बना। इसके पश्चात जब दुकानदार ने अपना बैंक अकाउंट चेक किया तो पेमेंट नहीं आने की जानकारी दी।

जिसके पश्चात उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ। जिस पर उन्होने सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच व अपराध दर्ज करने की मांग की है। जिस पर पुलिस प्रारंभिक जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस मामले में अपराध पंजीबद्ध नहीं हुआ था।

Exit mobile version