Home Education धमतरी में उद्यानिकी एवं कंडेल में नवीन महाविद्यालय प्रारंभ करने अभाविप ने...

धमतरी में उद्यानिकी एवं कंडेल में नवीन महाविद्यालय प्रारंभ करने अभाविप ने खोला मोर्चा 

धमतरी |अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने धमतरी में उद्यानिकी एवं कंडेल में नवीन महाविद्यालय प्रारंभ करने की मांग को लेकर  मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर गायकवाड को सौपा।

प्रदेश मंत्री शुभम जायसवाल ने कहा कि धमतरी तहसील के ग्राम कंडेल में नवीन महाविद्यालय की मांग लम्बे समय से की जा रही थी | जिले  के प्रवास  पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कंडेल में कॉलेज प्रारंभ करने की घोषणा की। किन्तु एक साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी कंडेल में  कॉलेज की स्थापना नही हुई, जिससे छात्र समुदाय और कंडेल ग्रामवासी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे है |

प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य ओमेश यादव ने कहा कि शासन द्वारा पेश किये गए वार्षिक बजट मे यह भी घोषणा की थी कि इस वर्ष धमतरी में  शासकीय हॉर्टिकल्चर (उद्यानिकी) महाविद्यालय भी प्रारंभ होगा  लेकिन  अब तक  शुरू नहीं  पाया है | छात्रो ने कहा कि महाविद्यालय को जल्द से जल्द प्रारंभ किया जाए ताकि छात्र समुदाय यहाँ  शिक्षा ग्रहण कर सके। कॉलेज प्रारंभ न होने पर अभाविप अपना आंदोलन जारी रखेगी।  इस मौके पर मुख्य रूप से जिला संयोजक वेदप्रकाश साहू, नगर मंत्री भूषण सिन्हा, रुपाली सोनी, विकास राठी, सुभाष यादव, पूजा यादव, दुष्यंत शर्मा, विश्वजीत गुप्ता, शुभम रणसिंह, जया, वंदना कोसरिया, दुर्गेश सिन्हा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version