
काट-पत्ती जुए पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, नगदी सहित 2.75 लाख से अधिक की संपत्ति जप्त, मौके से 52 पत्ती ताश,मोबाइल व नगदी सहित मोटरसाइकिल जब्त,थाना अर्जुनी द्वारा जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की कार्यवाही
धमतरी | पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए सख्त एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पोटियाडीह स्थित पानी टंकी के पास कुछ व्यक्ति अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। जिसकी सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अर्जुनी पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। रेड के दौरान ग्राम पोटियाडीह पानी टंकी के पास 05 व्यक्तियों को अवैध रूप से रूपये-पैसों का दांव लगाकर “काट-पत्ती” नामक जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस द्वारा जुआरियों के कब्जे से निम्न सामग्री जप्त की गई— जप्त सामान 05 नग मोबाइल (कीमत लगभग 70,000/-रूपये), 02 नग मोटर सायकल (कीमत लगभग 1,75,000/-रूपये), नगद राशि 30,200/- रूपये सहित 52 पत्ती ताश की गड्डी कुल जुमला कीमती 2,75,200/- रूपये जप्त की गई। उक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 48/26, धारा 3(2) जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार जुआरियों के नाम (01) अश्वन कुमार, पिता टामन लाल, निवासी सोरम, जिला दुर्ग (02) युवराज कुमार, पिता अशोक तंवोली, उम्र 34 वर्ष, निवासी गुंडरदेही, जिला बालोद (03) परमानंद कोसरे, पिता स्व. दीनदयाल, उम्र 46 वर्ष, निवासी गुरु घासीदास चौक, भखारा (04) महेन्द्र कुमारें महिपाल, पिता मोहन लाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी बोरगहन रनिचराई, जिला बालोद (05) शुभम चन्द्राकर, पिता बलदाऊ, उम्र 29 वर्ष, निवासी चिचा पाटन, जिला दुर्ग
धमतरी पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी है। आम जनता से अपील है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।





