Home Latest धमतरी जिले में 2 कोरोना संक्रमित मिले दोनों ग्रामीण क्षेत्र से

धमतरी जिले में 2 कोरोना संक्रमित मिले दोनों ग्रामीण क्षेत्र से

धमतरी। मिली जानकारी के अनुसार  धमतरी ब्लाक के ग्राम पुरी से 22 वर्षीय युवती और मगरलोड ब्लाक के ग्राम चंद्रसुर से 47 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है शनिवार की सुबह दो कोरोना संक्रमित मरीज की रिपोर्ट आई है ।इस बार दोनों ग्रामीण क्षेत्र से हैं ।धमतरी में कोरोना का प्रसार अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। शुक्रवार को तीन मरीजों की पुष्टि के बाद शनिवार को धमतरी ब्लाक के ग्राम पुरी से 22 वर्षीय युवती और मगरलोड ब्लाक के ग्राम चंद्रसुर से 47 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है ।सर्विलेंस अधिकारी डॉ विजय फुलमाली ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों को धमतरी कोविड-19 की तैयारी की जा रही है। प्राइमरी कांटेक्ट जांच के लिए टीम भेजी जा रही है।

Exit mobile version