Home Latest धमतरी जिले को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

धमतरी जिले को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

जिले के विशेष जनजाति समूह (कमार) का नाम शत्-प्रतिशत मतदाता सूची में जोड़ने के लिए

धमतरी। विशेष जनजाति समूह (कमार) का नाम शत्-प्रतिशत मतदाता सूची में जोड़ने के लिए धमतरी जिले को राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया है।

राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में आज जिले की ओर से राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उईके हाथों संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी ने उक्त पुरस्कार ग्रहण किया।

Exit mobile version