Home Latest धमतरी को मिली बड़ी सौगात : महापौर रामू रोहरा के प्रयास से...

धमतरी को मिली बड़ी सौगात : महापौर रामू रोहरा के प्रयास से मिली मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना 2 करोड़ की स्वीकृति

उक्त राशि से आवश्कतानुसार स्थानों पर लगाए जाएंगे नये ट्रांसफार्मर, नये खंबे, लाईटे व मरम्मत योग्य ट्रांसफार्मर की होगी मरम्मत

धमतरी | मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना अन्तर्गत धमतरी को बड़ी सौगात मिली है। जिसके तहत अब शहर में विद्युतीकरण कार्य और बेहतर हो पायेगा। जिसका लाभ धमतरी वासियों को मिल पायेगा। चर्चा के दौरान नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा विकास व बुनियादी सुविधाओं की मांगो को लगातार स्वीकृति दी जा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना अन्तर्गत 2 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। जिससे शहर के विद्युतीकरण सुविधाएंं और पुख्ता होगी। उक्त राशि से आवश्कता अनुसार स्थानों पर नये ट्रांसफार्मर मरम्मत योग्य ट्रांसफार्मर की मरम्मत, नये खंबे, व लाईटे लगाई जाएगी। उक्त स्वीकृति व स्वागत मिलने पर महापौर रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नगरीय प्रशासन व उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार जताया है। उल्लेखनीय है कि श्री रोहरा शहर विकास के लिए सरकार से फंड स्वीकृत लगातार प्रयासरत है। जिसमें लगातार सफलता भी मिल रही है। उक्त स्वीकृति विकास व बुनियादी सुविधाओं की बेहतरी के लिए एक और मील का पत्थर साबित होगा। स्वीकृति दिलाने पर निगम पार्षदो, नगरवासियों व भाजपाईयो ने महापौर रामू रोहरा का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Exit mobile version