धमतरी | प्याज के खुदरा मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि होने की वजह से जिले के थोक व्यापारी एवं कमीशन अभिकर्ताओं की बैठक लेकर सभी थोक व्यापारियों एवं कमीशन अभिकर्ताओं को उनके परिसर में प्याज के स्टाॅक एवं मूल्य प्रदर्शित करने तथा पंजी संधारित करने के निर्देश दिए गए हैं। आमजनों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा धमतरी के पांच थोक दुकानों में नियंत्रित दर पर प्याज 70 रूपए प्रति किलो के मान से दो किलोग्राम प्रति व्यक्ति प्याज विक्रय की व्यवस्था की 